UP News: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक्टिव हो गईं हैं. मायावती इस समय यूपी चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. उन्होंने पार्टी और पार्टी संगठन के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. बता दें कि अब बीएसपी चीफ मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को भी बड़ी जिम्मेदारी दे दी है.
ADVERTISEMENT
आपको बता दें कि मायावती ने साफ कह दिया है कि बसपा किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी. इसी के साथ मायावती ने बहुजन समाज पार्टी को नई ताकत देने का काम भी शुरू कर दिया है.
अशोक सिद्धार्थ को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय प्रभारी बनाया है. मायावकी ने अशोक सिद्धार्थ को दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल की जिम्मेदारी दी है. आपको बता दें कि इससे पहले मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल भी दिया था. मगर पिछले साल सितंबर में अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी. इसके बाद उन्हें पार्टी में वापस ले लिया गया था. आपको बता दें कि अशोक सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर भी हैं.
माना जा रहा है कि मायावती ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है. इसके साथ बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश पदाधिकारियों के कद में भी बदलाव हुए हैं.
ADVERTISEMENT









