‘आप अपने आपको कृष्ण का वंशज बताते हैं, आप शूद्र कैसे हैं?’ जानिए अखिलेश ने क्या जवाब दिया

पुष्पेंद्र सिंह

• 11:51 AM • 06 Feb 2023

UP Political News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

UPTak
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला. दरअसल, वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए मैनपुरी आए अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. खबर में आगे जानिए अखिलेश ने क्या-क्या कहा?

यह भी पढ़ें...

‘रामचरितमानस को लेकर अब आपकी पार्टी में ही एकमत नहीं दिख रहा है, आपके विधायक मनोज पांडेय, आपकी प्रवक्ता रोली मिश्रा विरोध में हैं’ इस पर सपा चीफ ने कहा,

“समाजवादी पार्टी हर धर्म के भगवानों को मानती है. हर धर्म को मानती है. हर अच्छाई को मानती है. समाजवादी पार्टी भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं, उन सब को मानती है. मैंने अभी उदाहरण दिया था कि बीजेपी के लोगों को रामधारी दिनकर जी की कविताएं पढ़नी चाहिए और एक बार फिर इतिहास के पन्ने पलटने चाहिए, इसलिए जवाब उन्हें देना है, जवाब से भाग नहीं सकते वो.”

अखिलेश यादव

UP Samachar: बकौल अखिलेश, “महाभारत दोबारा पढ़ लो और महाभारत में कई जगह ऐसे मौके आए हैं जहां पर इसी शब्द की वजह से कई लोगों को सम्मान नहीं मिल था.”

‘आप अपने आपको कृष्ण का वंशज बताते हैं, आप शूद्र कैसे हैं?’ इस सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए सपा चीफ ने कहा, “बीजेपी के लोग किसी भगवान को नहीं मानते. यह रिलीजियस साइंटिस्ट जैसे लोग हैं. बीजेपी के लोग इनोवेटर्स हैं, कब क्या इनोवेशन कर दें, धर्म में कौन सी नई बात जोड़ दें.”