समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट आउट, सामने आए ये 2 नाम

यूपी तक

30 Sep 2026 (अपडेटेड: 30 Sep 2026, 10:11 AM)

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. सपा की ओर से प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है.

SP Rajya Sabha Candidates

SP Rajya Sabha Candidates

Google CTA

SP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. सपा की ओर से प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है. दोनों उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी.

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन

समाजवादी पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे. सपा की ओर से दोनों नामों के आधिकारिक ऐलान के साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है.

कौन हैं धनराज परिमल नथवानी?

समाजवादी पार्टी में अंबानी परिवार और रिलायंस ग्रुप से जुड़े एक और करीबी की एंट्री हुई है. धनराज परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और जामनगर स्थित कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े हैं. वह नवंबर 2022 से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. धनराज परिमल नथवानी, रिलायंस से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी हैं. उनके पिता परिमल नथवानी और मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं. अभी कुछ महीनों पहले हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था. इससे पहले उन्नाव से सांसद रह चुकीं अन्नू टंडन की भी समाजवादी पार्टी में एंट्री हो चुकी है. अब धनराज परिमल नथवानी के सपा में आने से अंबानी परिवार और रिलायंस ग्रुप से जुड़े दूसरे प्रमुख व्यक्ति की पार्टी में एंट्री की चर्चा है.

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होना है मतदान

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होना है. इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है. चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है. इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतदान पूरा होने के बाद इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी.

ऐसे में नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. सपा ने अपने दो अधिकृत प्रत्याशियों के नाम सामने रख दिए हैं. अब चुनाव प्रक्रिया के तहत 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और फिर 16 अक्टूबर को मतदान होगा.