राहुल की यात्रा दिल्ली में नहीं घुसने देना चाहते थे, इसलिए कोरोना करवा दिया: रामगोपाल यादव

अमित तिवारी

• 05:53 AM • 25 Dec 2022

UP Political News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस (Covid-19) के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए…

UP Tak
Google CTA

UP Political News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों द्वारा कोरोना वायरस (Covid-19) के प्रसार को लेकर चिंता जताए जाने का हवाला देते हुए बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से अनुरोध किया था कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें. वहीं, अब इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, रामगोपाल यादव इटावा क्लब में एक निजी शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात के साथ-साथ मीडिया से भी कई मुद्दों पर बातचीत की.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा,

“कोरोना-वोरोना कुछ नहीं है. ये राहुल गांधी की यात्रा को दिल्ली में नहीं घुसने देना चाहते थे, इसलिए कोरोना पहले करवा दिया है.”

रामगोपाल यादव

गौरतलब है कि राहुल गांधी को लिखे पत्र में मांडविया ने कहा था कि राजस्थान के तीन सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने चिंताएं व्यक्त की हैं और उनसे अनुरोध किया है कि मार्च के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने समेत कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और टीके की खुराक लेने वाले लोगों को ही पदयात्रा में भाग लेने की अनुमति दी जाए.

भाजपा के लिए कोविड वहीं है, जहां भारत जोड़ो यात्रा है: राहुल गांधी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र के जवाब में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारत के अन्य भागों में जितनी चाहें उतनी जनसभाएं कर सकता है, लेकिन उसे केवल वहीं कोविड दिखाई देता है, जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजर रही है.

अमेठी से जीत कर 2024 में राहुल गांधी डंके की चोट पर बनेंगे PM -कांग्रेस नेता का बड़ा दावा