लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

भाषा

• 06:09 PM • 14 Sep 2022

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri News) में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये…

UP Tak
Google CTA

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri News) में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है. परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था.’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने सवाल किया, ‘रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती. आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी सरकार?’

उन्होंने जो खबर साझा की उसमें कहा गया है कि लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं. परिवार वालों का आरोप है कि दोनों लड़कियों का अपहरण किया गया था.

प्रियंका गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ UP विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा की