सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की Ex वाइफ मोनिका यादव ने की दूसरी शादी, कौन हैं उनके नए पति गौरव चौधरी?

यूपी तक

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

UP Political Wedding: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है. मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने विवाह कर लिया है.

Monika Yadav and Gaurav Chaudhary Wedding

Monika Yadav and Gaurav Chaudhary Wedding

Google CTA

Monika Yadav and Gaurav Chaudhary Wedding: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है. मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने विवाह कर लिया है. दोनों का विवाह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित एक रिसॉर्ट में पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ. समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए.

यह भी पढ़ें...

पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे

जानकारी के अनुसार शादी हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई. विवाह समारोह में गौरव चौधरी के पिता चौधरी महकार सिंह, माता रेखा देवी, भाई नितिन चौधरी और अन्य परिजन मौजूद रहे. वहीं मोनिका यादव के पिता और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव सहित परिवार के कई सदस्य इस अवसर पर शामिल हुए. शादी के बाद नवदंपति ने परिवार के बड़ों का आशीर्वाद भी लिया.

दोनों की यह दूसरी शादी

बताया जा रहा है कि गौरव चौधरी और मोनिका यादव दोनों पहले से विवाहित थे और अपने-अपने पूर्व जीवनसाथियों से अलग हो चुके हैं. बता दें मोनिका यादव का पहले समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव से विवाह हुआ था, लेकिन काफी समय पहले दोनों का तलाक हो गया था. वहीं गौरव चौधरी भी अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके हैं. इसके बाद दोनों ने जीवन में नई शुरुआत करने का फैसला लिया.

एक साल पहले हुई थी मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले जिला पंचायत अध्यक्षों की एक बैठक के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. समय के साथ यह रिश्ता मजबूत हुआ और आखिरकार 28 मई को दोनों ने शादी कर ली. मोनिका यादव एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आती हैं, जबकि गौरव चौधरी भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय और चर्चित चेहरा माने जाते हैं.