मैनपुरी उपचुनाव: CM योगी की करहल रैली में लग सकता है शिवपाल को झटका? जानिए भाजपा का प्लान

अमित तिवारी

• 07:33 AM • 28 Nov 2022

मुलायम सिंह यादव नेताजी (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri By Election) पर उपचुनाव होने हैं. उपचुनावों को…

UPTAK
follow google news

मुलायम सिंह यादव नेताजी (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri By Election) पर उपचुनाव होने हैं. उपचुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (BJP) आमने-सामने हैं. सपा ने जहां अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को मैदान में उतारा है. इसी बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी करहल (Karhal) में जनसभा के लिए आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करहल में होने वाली जनसभा में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के कई अहम सदस्य चाचा शिवपाल का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

शिवपाल को लग सकता है झटका

सूत्रों के अनुसार सीएम योगी की जनसभा के दौरान चाचा शिवपाल यादव की पार्टी कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी भाजपा में आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि भाजपा का दामन थामने वालों में कई लोग शिवपाल यादव के करीबी भी माने जाते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रसपा नेताओं के साथ सैकड़ों प्रसपा कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल कर सकते हैं. इससे शिवपाल यादव को बड़ा झटका माना जा रहा है. मैनपुरी उपचुनावों के बीच माना जा रहा है कि भाजपा ने शिवपाल के खेमे में सेंधमारी कर दी है.

मैनपुरी में शिवपाल के करीबी लड़ रहे चुनाव

आपको बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है. रघुराज सिंह शाक्य मुलायम सिंह यादव नेताजी को अपना आदर्श मानते हैं तो वहीं शिवपाल को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं. बताया जाता है कि रघुराज सिंह शाक्य एक समय शिवपाल यादव के बेहद करीबी थे.

मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल यादव बोलीं- मतदान से पहले अपने घर में ना सोएं सपा नेता-कार्यकर्ता

    follow whatsapp
    Main news