सपा को हमने पहले समर्थन दिया…अखिलेश की पार्टी और PDA को लेकर ये बोले जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह

अमित तिवारी

12 Oct 2024 (अपडेटेड: 12 Oct 2024, 04:27 PM)

UP News: जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी और पीडीए को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Google CTA

UP News: जौनपुर के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह चर्चाओं में बने रहते हैं. कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी राजनीतिक सक्रियता की वजह से वह सुर्खियों में भी रहते हैं. लोकसभा चुनाव में भी धनंजय सिंह और उनकी पत्नी शशिकला धनंजय काफी चर्चाओं में रहे. दरअसल जौनपुर सीट से शशिकला धनंजय सिंह को बसपा का टिकट मिला.

यह भी पढ़ें...

मगर आखिरी समय में शशिकला घनंजय सिंह चुनाव से पीछे हट गई. इसके बाद धनंजय सिंह ने भाजपा को समर्थन दे दिया. मगर चुनाव में जौनपुर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. अब एक बार फिर धनंजय सिंह अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं.

धनंजय सिंह ने सपा को लेकर ये कहा

इटावा में क्षत्रिय स्वाभिमान कार्यक्रम में आए धनंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी और पीडीए को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों के एजेंडे होते हैं. वोट बैंक की राजनीति के लिए विचार बदलते रहते हैं. धनंजय सिंह ने आगे कहा,  समाजवादी पार्टी को भी हमने पहले समर्थन दिया था. मगर कोई भी राजनीतिक दल किसी भी समाज के वोटर का अपमान नहीं कर सकता. उन्होंने ये भी कहा कि जाति विशेष को लाभ न मिले यह सरकार की जिम्मेदारी है.

‘किसी ना किसी दल को समर्थन रहेगा’

धनंजय सिंह ने आगे कहा, उप चुनाव की घोषणा होगी, तभी जोड़तोड़ चलेगी. हम लोग राजनीतिक तरीके से शून्य नहीं होते हैं. निश्चित रूप से किसी न किसी दल को समर्थन रहेगा ही.

इस दौरान धनंजय सिंह ने मोहन भागवत के बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, समाज को जाति व्यवस्था में नहीं बटना चाहिए. समाज जाति विहीन होना चाहिए. लोकतांत्रिक व्यवस्था में अच्छे नागरिक बनाना चाहिए.