भाजपा ने अंबेडकरनगर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और चंदौली में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष... इनमें कितने OBC, दलित और General?

Pankaj Chaudhary BJP president: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के 5 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. जानें वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया में किस जाति के नेता को मिली कमान.

Photo: UP BJP Cheif Pankaj Chaudhary and CM Yogi

यूपी तक

29 May 2026 (अपडेटेड: 29 May 2026, 02:49 PM)

follow google news

Pankaj Chaudhary BJP president: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के 5 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी इस नई सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों (OBC, General और SC) का विशेष ध्यान रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर महानगर तक, संगठन ने बेहद सोच-समझकर कमान सौंपी है.

यह भी पढ़ें...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित लिस्ट में शामिल नेताओं, उनके जिलों और उनकी जाति का पूरा विवरण इस प्रकार है:

अंबेडकरनगर (अवध क्षेत्र)

  • जिलाध्यक्ष: दिलीप देव पटेल
  • जाति वर्ग: OBC

वाराणसी (काशी क्षेत्र)

  • जिलाध्यक्ष: राम सकल पटेल
  • जाति वर्ग: OBC

चंदौली (काशी क्षेत्र)

  • जिलाध्यक्ष: काशीनाथ सिंह
  • जाति वर्ग: General (सामान्य)

गोरखपुर महानगर (गोरखपुर क्षेत्र)

  • जिलाध्यक्ष: रमेश प्रसाद गुप्ता
  • जाति वर्ग: OBC

5. देवरिया (गोरखपुर क्षेत्र)

  • जिलाध्यक्ष: काली प्रसाद
  • जाति वर्ग: SC (अनुसूचित जाति)

बीजेपी के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि इन पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब संगठन के स्तर पर लंबित पड़े काम पूरे हो गए हैं. अब पार्टी का पूरा ध्यान प्रदेश संगठन को नया रूप देने पर है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस सूची के जारी होने के बाद अब बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों (उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मोर्चा अध्यक्षों) की नई और विस्तृत सूची भी सामने आ सकती है. नए पदाधिकारियों की टीम में नए चेहरों को मौका देकर पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है.