Ram Mandir : मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता, क्या बोलीं बसपा सुप्रीमो?

यूपी तक

• 05:40 AM • 13 Jan 2024

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मकर…

UP Tak
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मकर संक्रांति के दिन से ही राम की नगरी में रामोत्सव शुरू हो जाएगा. 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishta) समारोह है, इस खास मौके पर शामिल होने के लिए देश तमाम लोगों को न्योता भेजा गया है. वहीं बसपा प्रमुख मायावती को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भेजा गया है.

यह भी पढ़ें...

मायावती को मिला न्योता

विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि बसपा प्रमुख मायावती को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया. वीएचपी के मुताबिक मायावती ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, लेकिन वह समारोह में शामिल नहीं होंगी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का कहना है कि उत्तर प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों, अखिलेश यादव और मायावती को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में आमंत्रित किया गया.

अखिलेश ने कही ये बात

वहीं अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, ‘बीजेपी पर विपक्ष को अपमानित करने के लिए जानबूझकर प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है. सपा प्रमुख ने निमंत्रण के सवाल पर कहा, ‘भगवान का निमंत्रण कौन देता है, भगवान जिनको बुलाते हैं वे लोग जाते हैं. ये लोग (बीजेपी) राजनीतिक कार्यक्रम करवा रहे हैं’.

प्राण प्रतिष्ठा में जारी है तैयारी

बता दें कि 22 जनवरी 2024 इस तारीख को इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा. भगवान श्री राम अपने दिव्य भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को विराजमान होंगे. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया. प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी लेकिन इसकी शुरुआत 16 जनवरी को सरयू की जलयात्रा के साथ होगी. वहीं 17 जनवरी को गणेश पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होगी. 22 जनवरी को भगवान की मूर्ति स्थापित होगी और रामलला की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतारेंगे.