मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट...अमित शाह ने किया था CM योगी को लेकर बड़ा दावा, अब अखिलेश आया रिएक्शन

यूपी तक

• 11:06 AM • 04 Apr 2025

Akhilesh Yadav Attack Amit Shah: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल चर्चा के दौरान अमित शाह और अखिलेश यादव के बीच रोचक संवाद हुआ. अखिलेश ने योगी पर कसा तंज, शाह ने दिया जवाब. अब अखिलेश का पलटवार सामने आया है.

Akhilesh yadav and Amit shah

Akhilesh Yadav and Amit Shah

Google CTA

Akhilesh Yadav Attack Amit Shah: मंगलवार 1, अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक रोचक घटना घटी. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सवाल उठाया. उन्होंने अमित शाह से पूछा यूपी के मुख्यमंत्री के बारे में सवाल पूछा. अखिलेश ने कहा 'आप हमारे योगी जी के बारे में कुछ कहेंगे?' अखिलेश का सवाल सुनते ही अमित शाह ने इसका तत्काल जवाब दिया. उन्होंने कहा- 'वह भी रिपीट होंगे.' ऐसी चर्चा है कि यहां अमित शाह कहना चाह रहे थे कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बात जीत होगी और योगी आदित्यनाथ फिरसे सीएम बनेंगे. अब गृह मंत्री अमित शाह के इसी जवाब का अखिलेश ने परोक्ष रूप से पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें...

शुक्रवार, 4 अप्रैल को X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट!" दरअसल, अखिलेश यादव के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने बिना नाम लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा रहती है कि भाजपा यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है. लोकसभा चुनाव के पहले भी कई सियासी दलों ने दावा किया था कि चुनाव में बाद यूपी में बड़ा बदलाव होगा. खुद अखिलेश यादव भी इस बारे में दावा करते रहते हैं. संभवता इस बार भी अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने इसी ओर इशारा किया है कि यूपी में सीएम योगी की कुर्सी खतरे में है. 

ये भी पढ़ें: यूपी में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 124355, शिया की 7785 Waqf संपत्तियां, अब जानिए क्या होगा इनके साथ

मालूम हो कि कुछ समय पहले अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'आउटगोइंग सीएम' कहकर तंज भी कसा था. अखिलेश लगातार यह भी दावा करते रहते हैं कि भाजपा में दिल्ली और लखनऊ के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. अखिलेश ने यहां तक कहा कि अब बुलडोजर कोई और चलवा रहा है और विदाई के समय में क्या योगी से उनकी पहचान भी छीन ली जाएगी.