लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 124355, शिया की 7785 Waqf संपत्तियां, अब जानिए क्या होगा इनके साथ

UP Waqf Board properties: उत्तर प्रदेश में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 1.24 लाख और शिया वक्फ बोर्ड की 7785 संपत्तियां हैं. जानिए सरकार इनके लिए क्या कदम उठा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Waqf Board properties
यूपी वक्फ बोर्ड संपत्ति
social share
Google CTA

संसद से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होने के बाद उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. सरकार ने अवैध रूप से वक्फ घोषित की गई संपत्तियों की पहचान और कार्रवाई के लिए जिलाधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकारी और ग्राम समाज की जमीनों को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकता. इसके बावजूद ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूपी में बड़ी संख्या में खलिहान, तालाब, पोखर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को वक्फ घोषित करने के मामले सामने आए हैं.