अखिलेश ने ली CM योगी की चुटकी, बोले- बल्ला उन्हें दो, बॉल हमें, बीच का स्टंप उड़ा देंगे

यूपी तक

• 08:15 AM • 10 Feb 2023

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर काफी हमलावर हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली है.

यह भी पढ़ें...

चुटकी लेते हुए ये कहा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर चुटकी लेते हुए कहा, “अभी देखा होगा आपने, हमारे मुख्यमंत्री जी, हाथ हिलाते हुए जा रहे थे. ऐसा लग रहा था कि ये क्रिकेट के बहुत पुराने रिटायर्ड खिलाड़ी हैं. अरे भई बल्ला उनको दे दो, बॉल हमें दे दो, अगर बीच का स्टंप न उड़ा दें तो कहिएगा.”

‘शूद्र’ को लेकर सीएम योगी पर बोला था हमला

हाल ही में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, “मुख्यमंत्री योगी जी शूद्र की परिभाषा कभी नहीं बता सकते. जब मुख्यमंत्री अपने पड़ोसी जिले में गए थे और उन्हें शूद्र बच्चों से मिलना था, तो उन्हें साबुन से नहलाया गया था. कहा था कि इनमें स्मेल आती है.”

अखिलेश बोले- ‘योगी शूद्र की परिभाषा नहीं बता सकते’, लगाया ये बड़ा आरोप, BJP को यूं घेरा