लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा सरकार जातीय जनगणना के खिलाफ, पिछड़ों-दलितों को नहीं देना चाहती अधिकार: सपा

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा जातीय जनगणना के खिलाफ है क्योंकि वह नहीं चाहती कि पिछड़ों और दलितों को उनका अधिकार…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा जातीय जनगणना के खिलाफ है क्योंकि वह नहीं चाहती कि पिछड़ों और दलितों को उनका अधिकार मिले.

पार्टी ने कहा कि पिछड़ों और दलितों को सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सही आंकड़े उपलब्ध होना आवश्यक है.

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बुधवार को हरदोई में जातीय जनगणना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया.

इसे संबोधित करते हुए पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश व देश में पिछड़ी जातियों की सही जानकारी और आंकड़े पता करना जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार जातीय जनगणना के खिलाफ है. वह पिछड़ों और दलितों को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। भाजपा जातीय जनगणना से डरती है. जब तक पिछड़े और वंचित समाज की जातियों का सही आंकड़ा नहीं उपलब्ध हो पायेगा तब तक उन्हें हक और सम्मान मिलना मुश्किल है.’’

कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं और इस मांग को समाजवादी पार्टी ने अपने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी शामिल किया था.

सादगी से मनाया गया समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन