‘सत्ता में छह साल बिता दिए हैं लेकिन…’, – इन्वेस्टर्स समिट को लेकर अखिलेश का BJP पर वार

भाषा

• 04:34 PM • 12 Feb 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. लखनऊ में चल रहे वैश्विक निवेशक…

UP Tak
Google CTA

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. लखनऊ में चल रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा ने सत्ता में छह साल बिता दिए हैं लेकिन अपनी एक भी परियोजना सामने नहीं ला सकी.

यह भी पढ़ें...

पार्टी मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में अखिलेश ने कहा, ‘‘भाजपा ने बदले की भावना से सपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्य को बर्बाद कर दिया, लेकिन जब कुछ अपना बनाकर नहीं दिखा सकी तो पुराने लखनऊ में बंद पड़े फाउन्टेन और लाइट्स को दुबारा शुरू करा दिया.’’

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में जिस सौर संयंत्र का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने किया था, वह भाजपा सरकार में बजट के अभाव में बंद पड़ा है. उन्होंने कहा कि जेपी इंटरनेशनल जैसा महत्वाकांक्षी निर्माण देखरेख के अभाव में बर्बाद हो रहा है, जबकि इस सम्मेलन के लिए उसका बेहतर उपयोग हो सकता था.

अखिलेश ने कहा कि इस सम्मेलन में वाहवाही लूटने के फेर में करोड़ों रुपये गंवाने के बाद भाजपा सरकार ने अब जनता से वसूली की योजना बना ली है. तथा वह बसों का किराया 24 प्रतिशत बढ़ाकर सम्मेलन का खर्च जनता की जेब से निकालना चाहती है.

15 साल से नहीं खुल रहा था मरीज का मुंह, मौत दे रही थी दस्तक…फिर डॉक्टरों ने किया चमत्कार