ADVERTISEMENT
वाराणसी में मुस्लिम समाज की ओर से कड़ी आपत्ति के बाद मस्जिद को हल्के गेरुआ रंग में रंगने के मामले में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) को बैकफुट पर आना पड़ा.
बुलानाला इलाके में स्थित मस्जिद कर्णघंटा को हल्के गेरुआ रंग में रंगने के बाद अंजुमन इंतजामियां कमेटी ने कड़ी आपत्ति की थी.
अंजुमन इंतजामियां कमेटी से जुड़े लोगों ने जब VDA के इस फैसले का खुला विरोध किया तो जिला प्रशासन फिर से मस्जिद को सफेद रंग देने में जुट गया.
दरअसल, पीएम मोदी 13 दिसंबर को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने आ रहे हैं. जिसको लेकर ना केवल कॉरिडोर, बल्कि पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं.
पूरे शहर में तैयारियों की इस कड़ी में विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ की इमारतों को हल्के गेरुआ रंग से रंगा जा रहा है.
बुलानाला इलाके में सड़क किनारे एक काफी पुरानी मस्जिद, जिसे बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद के भी नाम से जाना जाता है, उसके सफेद रंग पर VDA ने हल्का गेरुआ रंग करा दिया.
ADVERTISEMENT











