UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी परीक्षा अब नजदीक, जानें पूरा सेलेबस और इसे जुड़े खास अपडेट्स

यूपी तक

• 02:25 PM • 05 Aug 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पिछले एक साल से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन करा रहा है. UP PET 2022 एग्जाम सितंबर…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पिछले एक साल से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन करा रहा है.

UP PET 2022 एग्जाम सितंबर महीने में हो सकते हैं. यानी अब आपके पास समय कम है. ऐसे में हम आपको इसके सेलेबस के बारे में बताते हैं.

समूह ग के पदों के लिए यह परीक्षा 100 अंकों की होगी. दो घंटे की अवधि वाली इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी. हर गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा.

परीक्षा में भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत का संविधान व प्रशासन, सामान्य विज्ञान, एलिमेंट्री मैथ, हिंदी, इंग्लिश, रिजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस के अलावा फीगर और ग्राफ आधारित सवाल होंगे.

विषयों के स्तर की बात करें, तो ये सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी लेवल के होंगे. यूपी में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए इसमें अच्छा स्कोर करना जरूरी है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये एक पात्रता परीक्षा है, जिसका कटऑफ स्कोर घोषित किया जाएगा. इसे पार करने वाले कैंडिडेट्स को भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.

यूपी की खबरें यहां पढ़ें.