यूपी: हफ्ते में कम से कम 2 दिन शहरों के प्रमुख चौराहों पर बजेंगे बैंड

संतोष शर्मा

• 04:08 PM • 15 May 2022

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों के प्रमुख चौराहों पर बैंड बजाया जाएगा. बता दें कि हफ्ते में कम से कम 2…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों के प्रमुख चौराहों पर बैंड बजाया जाएगा.

बता दें कि हफ्ते में कम से कम 2 दिन शहर के प्रमुख चौराहे और स्वतंत्रता से जुड़े स्मारकों पर पीएसी के जवान बैंड बजाएंगे.

दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शहरों के प्रमुख चौराहों पर पीएसी के बैंड बजाने को कहा था.

लेकिन इस आदेश के पालन में हीला हवाली बरती जा रही थी. योगी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी यह बैंड नहीं था.