यूपी चुनाव: अखिलेश के लिए मजार पर चादर चढ़ाने लगे शिवपाल, जानें क्या मन्नत मांगी

अमित तिवारी

• 07:22 AM • 14 Feb 2022

इटावा जनपद में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है. इस बीच शिवपाल यादव मजार पर चादर चढ़ाते नजर आए हैं. इटावा में…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

इटावा जनपद में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है. इस बीच शिवपाल यादव मजार पर चादर चढ़ाते नजर आए हैं.

इटावा में शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार का जिम्मा अपने कंधों पर उठा रखा है और काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं.

शिवपाल इटावा में घूम-घूमकर अखिलेश को CM बनाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने मजार पर भी चादर अखिलेश के नाम की ही चढ़ाई है.

शिवपाल ने इटावा शहर की प्रतिष्ठित बन्ने मियां की मजार पर मौलानाओं के साथ चादर चढ़ाई और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत मांगी है.