इंडिगो की जिस फ्लाइट में सवार थीं डिंपल यादव समेत 151 लोग लखनऊ में वो बड़े हादसे से बची

कुमार अभिषेक

• 11:22 AM • 14 Sep 2025

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट का बड़ा हादसा टला. सपा सांसद डिंपल यादव सहित 151 यात्री बाल-बाल बचे. जानें कैसे पायलट की सूझबूझ से बचीं 151 जानें और इमरजेंसी में यात्रियों को क्या करना चाहिए.

UPTak

Indigo flight, Lucknow airport

Google CTA

लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया. इस विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे. पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सभी सुरक्षित बच गए.

यह भी पढ़ें...

रनवे पर अचानक बनी इमरजेंसी की स्थिति

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 11:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट (6E) रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में थी. विमान तेज रफ्तार से दौड़ा, लेकिन आखिरी क्षणों में यह रनवे से टेकऑफ नहीं कर पाया. स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत आपात ब्रेक लगाए और विमान को रनवे के अंत से पहले ही रोक लिया. इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

सभी यात्री और डिंपल यादव सुरक्षित

विमान में कुल 151 यात्री सवार थे, जिनमें डिंपल यादव भी शामिल थीं. इमरजेंसी ब्रेक के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में दूसरी फ्लाइट से उन्हें दिल्ली रवाना किया गया. एयरपोर्ट अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि समय रहते हादसा टल गया.

फ्लाइट में इमर्जेंसी की स्थिति में ध्यान रखने वाली बातें

क्या करें

  • क्रू के निर्देशों का पालन करें: फ्लाइट अटेंडेंट्स और पायलट की घोषणाओं पर ध्यान दें.
  • सीट बेल्ट लगाकर रखें: किसी भी आपात ब्रेक या अचानक मोड़ पर चोट से बचाव के लिए आवश्यक.
  • शांत रहें: घबराहट से स्थिति और बिगड़ सकती है, शांत रहने से आप दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे.
  • निकासी मार्ग याद रखें: सीट पर बैठते ही नजदीकी एग्जिट डोर पर नज़र डालें.
  • सामान छोड़ें: किसी इमरजेंसी इवैक्यूएशन में बैग या लगेज लेने का प्रयास न करें.

क्या न करें

  • खड़े न हों: जब तक क्रू द्वारा निर्देश न दिया जाए, सीट पर ही बैठे रहें.
  • मोबाइल फोन का उपयोग न करें: इमरजेंसी में कॉल करने या वीडियो शूट करने से ज़्यादा ज़रूरी है निर्देशों का पालन करना.
  • भागने की कोशिश न करें: यह अफरातफरी और चोट का कारण बन सकता है.
  • चिल्लाना न शुरू करें: इससे दूसरे यात्री भ्रमित हो सकते हैं, केवल क्रू और स्टाफ की बात पर भरोसा करें.