UP बोर्ड में 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, मिलेंगे बोनस मार्क्स, जानिए कैसे

पंकज श्रीवास्तव

• 12:48 PM • 05 May 2022

यूपी बोर्ड में इस बार 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी आई है. 12वीं के स्टूडेंट्स को इस बार बोनस…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी बोर्ड में इस बार 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी आई है.

12वीं के स्टूडेंट्स को इस बार बोनस मार्क्स मिलने जा रहे हैं लेकिन इसकी वजह थोड़ी अलग है.

असल में इस बार बोर्ड ने 102 प्रश्न गलत पूछे हैं जिनके लिए छात्रों को बोनस मार्क यानी पूरे नंबर मिलेंगे.

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के कई विषयों में गलतियां हुई हैं. इसके लिए एग्जामनर को पूरे-पूरे अंक देने के निर्देश जारी हुए हैं.

आपको बता दें कि अगर किसी छात्र को पेपर में 55 नंबर मिलते हैं, तो ऐसे में उसे एक बोनस अंक भी दिया जाएगा.