‘जल्दी से करा दो मेरी शादी’, शामली के 2 फीट 3 इंच के अजीम मंसूरी की ये फरियाद कौन सुनेगा?

शरद मलिक

• 12:48 PM • 12 May 2022

शामली के कैराना के रहने वाले 2 फीट 3 इंच के अजीम मंसूरी अचानक हाथों में पोस्टर लिए कैराना कोतवाली पहुंच गए. वहां उन्होंने एसएचओ…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

शामली के कैराना के रहने वाले 2 फीट 3 इंच के अजीम मंसूरी अचानक हाथों में पोस्टर लिए कैराना कोतवाली पहुंच गए.

वहां उन्होंने एसएचओ से कहा कि प्लीज मेरी शादी करवा दो, ले लो मेरी दुआ, मेरे घरवाले शादी से कर रहे इंकार, कह रहे पहले मकान बन जाने दो.

कैराना एसएचओ ने भी अजीम मंसूरी लिखी हुई चिट्ठी अपने पास रखी है और उनकी मदद का पूरा आश्वासन दिया है.

असल में अजीम मंसूरी पिछले साल तब चर्चा में आए जब उन्होंने महिला थाना पहुंच शादी की गुहार लगाई थी.

इसके बाद मार्च 2021 में उन्हीं की कदकाठी वाली लड़की बुसरा से अजीम मंसूरी की सगाई हुई. पर शादी अबतक नहीं हो पाई.

शामली: 2 फीट 3 इंट के अजीम मंसूरी की PM मोदी, CM योगी से गुहार- जल्दी से करा दो मेरी शादी