मायावती के सबसे भरोसेमंद सिपहसलार सतीश मिश्रा का परिवार राजनीति में उतरा! खूब हैं चर्चे

यूपी तक

• 01:40 PM • 01 Sep 2021

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण वोट साधने के लिए बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ अब उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा भी मैदान में…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण वोट साधने के लिए बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ अब उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा भी मैदान में उतर गईं हैं.

31 अगस्त को कल्पना मिश्रा ने ब्राह्मण महिला प्रबुद्ध सम्मेलन के तहत अपने आवास पर करीब 300 महिलाओं को संबोधित किया और उन्हें पार्टी से जोड़ा.

सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी के अलावा उनके बेटे कपिल मिश्रा भी प्रबुद्ध सम्मलेन में पिता के साथ मंच साझा कर रहे हैं.

35 वर्षीय कपिल पेशे से वकील हैं और पिछले एक दशक से वकालत कर रहे हैं.

सतीश चंद्र मिश्रा का परिवार फिलहाल कपिल मिश्रा के लिए किसी भी सियासी महत्वाकांक्षा से इनकार कर रहा है.

बहरहाल मिश्रा की पत्नी और बेटे का सियासत में सक्रिय होना बीएसपी के भीतर कुछ बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है.

इनपुट: कुमार अभिषेक