मेरठ: बदमाश बदन सिंह बद्दो के ‘राइट हैंड’ पर शिकंजा, 7 ‘अवैध’ दुकानों पर चला बुल्डोजर

उस्मान चौधरी

• 08:56 AM • 28 Apr 2022

मोस्ट वॉन्टेड फरार बदमाश बदन सिंह बद्दो के ‘राइट हैंड’ बताए जाने वाले अजय सहगल के ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ मेरठ प्रशासन ने गुरुवार को…

UPTak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

मोस्ट वॉन्टेड फरार बदमाश बदन सिंह बद्दो के ‘राइट हैंड’ बताए जाने वाले अजय सहगल के ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ मेरठ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की.

मेरठ में बद्दो के करीबी अजय सहगल की 7 से ज्यादा ‘अवैध’ दुकानों को एमडीए की टीम ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया.

आरोप है कि मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी इलाके में पार्क की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मार्केट तैयार किया गया था.

इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये की आंकी जा रही है.