कैराना: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की, बांटी पानी की बोतलें

शरद मलिक

• 05:22 PM • 25 Jul 2022

कैराना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका जिले में स्वागत किया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिव भक्तों…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

कैराना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका जिले में स्वागत किया.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिव भक्तों पर फूल बरसा कर पानी की बोतलें भी बांटी गई.

पिछले कई दिनों से हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, राजस्थान पंजाब निवासी हजारों शिवभक्त अपने गंतव्य के लिए कैराना से गुजर रहे हैं.

इस दौरान कांधला तिराहे पर मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा होकर शिवभक्तों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत कर रहे हैं.