गाजियाबाद: चलती गाड़ी पर चढ़कर युवकों ने किया डांस, इतने का चालान हुआ कि होश ठिकाने आए

मयंक गौड़

• 04:56 AM • 02 Apr 2022

गाजियाबाद में शुक्रवार को NH-9 पर कुछ युवक चलती गाड़ी की छत पर हुड़दंग करते नजर आए. इस दौरान पास से गुजरने वाले किसी व्यक्ति…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

गाजियाबाद में शुक्रवार को NH-9 पर कुछ युवक चलती गाड़ी की छत पर हुड़दंग करते नजर आए. इस दौरान पास से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने युवकों वीडियो बना लिया.

गाड़ी पर चढ़कर हुड़दंग करते युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये युवक अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती गाड़ी के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल होने बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है.