तूफानी बल्लेबाज शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने की है AMU से पढ़ाई, देखें उनकी 7 अनदेखी तस्वीरें

यूपी तक

• 04:45 PM • 13 Mar 2026

क्रिकेटर शिवम दुबे और अंजुम खान की फिल्मी लव स्टोरी: जानें कैसे धर्म की दीवार तोड़कर AMU की इस कलाकार ने जीता 'सिक्सर किंग' का दिल. 4 साल के गुप्त रिश्ते से लेकर 2026 वर्ल्ड कप की जीत तक का पूरा सफर.

Google CTA
1

1/7

|

जहीर खान और मंसूर अली खान पटौदी की तरह ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी धर्म की सीमाओं से परे जाकर अपने प्यार अंजुम खान को जीवनसाथी बनाया है. 

2

2/7

|

मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और 2026 T20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सिक्सर किंग शिवम दुबे की सफलता के पीछे उनकी पत्नी अंजुम खान की बड़ी ताकत रही है. 

3

3/7

|

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने प्रसिद्ध अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से फाइन आर्ट्स में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. 

4

4/7

|

अंजुम खान केवल एक क्रिकेटर वाइफ ही नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी पहचान भी है. वे एक अभिनेत्री और मॉडल रहने के साथ-साथ एक टैलेंटेड वॉइस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं. 

5

5/7

|

रिपोर्ट्स की मानें तो फाइन आर्ट्स की छात्रा रहीं अंजुम की आवाज का जादू कई बॉलीवुड फिल्मों, हिंदी सीरियल्स और चर्चित म्यूजिक वीडियोज में गूंज चुका है. 

6

6/7

|

शिवम और अंजुम की प्रेम कहानी बेहद निजी रही. जहां आजकल कपल्स सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं, वहीं इस जोड़े ने कई सालों तक डेट करने के बावजूद अपने रिश्ते की भनक किसी को नहीं लगने दी. 

 

7

7/7

|

उत्तर प्रदेश की मिट्टी से जुड़ीं अंजुम खान ने अपनी सादगी और बेहतरीन स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया है. वे हर मोड़ पर शिवम दुबे के साथ एक मजबूत ढाल की तरह खड़ी नजर आती हैं. 

रिलेटेड फोटो गैलरी