प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर क्यों बढ़े थे रसिक दुलारी? CCTV में कैद हुआ आखिरी सफर

मदन गोपाल

• 01:50 PM • 05 Oct 2026

मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. अब घटना से जुड़ा एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:10 बजे का समय दिखाई दे रहा है.

Google CTA
1

1/7

|

मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. अब घटना से जुड़ा एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:10 बजे का समय दिखाई दे रहा है. फुटेज में दीपक लोधी अपना प्राइवेट पार्ट काटने के बाद गुरु कृपा कुंज की सीढ़ियों से ऊपर जाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह चौथी मंजिल की ओर जाते दिखाई देते हैं. इसी दिन करीब 10:30 बजे उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी.

2

2/7

|

नए CCTV फुटेज में सुबह 10:10 बजे दीपक गुरु कृपा कुंज की सीढ़ियों से ऊपर जाते दिखाई दे रहे हैं. दी गई जानकारी के मुताबिक, यह फुटेज उस घटना के बाद का है, जब उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काटा था. वीडियो में वह सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की तरफ बढ़ते हैं और चौथी मंजिल तक पहुंचते नजर आते हैं. करीब 20-25 मिनट बाद उन्होंने चौथी मंजिल की छत से छलांग लगा दी. इसके बाद अन्य साधक उन्हें गंभीर हालत में हाईवे स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे.

3

3/7

|

इससे पहले सामने आए करीब 30 सेकंड के CCTV फुटेज में एक दूसरा व्यक्ति भी दिखाई दिया था. वीडियो में दीपक परेशान नजर आते हैं. वह जमीन पर लेटते हैं और कुछ देर बाद उठकर आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति कैमरे में नजर आता है. हालांकि कैमरे का एंगल ऐसा था कि उस व्यक्ति की पहचान साफ नहीं हो सकी. इसके बाद यह सवाल उठता रहा कि वह शख्स कौन था और वहां किस वजह से मौजूद था.

4

4/7

|

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें मिलने की बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सिर, होंठ, ठोड़ी, पैर, पसलियों, फेफड़े और जननांग में चोटें मिलीं. सिर के पीछे चोट के बाद खून जमा था और खोपड़ी में हेयरलाइन फ्रैक्चर यानी बारीक दरार मिली. सिर के घाव पर 14 टांके लगाए गए थे. रिपोर्ट में मौत से पहले लगी इन चोटों का भी जिक्र है.

5

5/7

|

रिपोर्ट में जननांग की चोट को भी गंभीर बताया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के दो अलग हिस्सों में मिलने का जिक्र है. बताया गया कि पेनिस शरीर से अलग था. इसके अलावा पेनिस के बेस यानी मूल हिस्से पर टांके लगा हुआ घाव भी मिला. निचले होंठ के बाएं हिस्से और ठोड़ी पर भी कटे हुए घाव मिले थे, जिन पर टांके लगाए गए थे.

6

6/7

|

दीपक के पैर में टखने से ऊपर की ओर करीब 5×1 सेंटीमीटर का घाव मिला. इसके नीचे की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया. छाती की जांच में बाईं तरफ की पांचवीं से आठवीं पसली तक फ्रैक्चर मिली. रिपोर्ट के मुताबिक बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था. फेफड़े के आसपास की कैविटी में खून जमा मिला और खून के थक्के का भी जिक्र किया गया है. लिवर, तिल्ली और दोनों किडनी पीली मिलीं और इनके आसपास तरल जमा था. शरीर में रिगर मॉर्टिस यानी मौत के बाद होने वाली अकड़न भी मौजूद थी.

7

7/7

|

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दीपक की मौत गंभीर चोटों के कारण हुए हेमोरेजिक शॉक यानी अत्यधिक रक्तस्राव से हुए शॉक की वजह से हुई. दीपक 25 साल के थे और मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. करीब दो साल पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद वह वृंदावन में रह रहे थे. 25 सितंबर की घटना के बाद कमरे से खून लगा ग्राइंडर मिलने की बात सामने आई थी. 26 सितंबर को उनकी मौत हुई थी. अब नए CCTV और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस मौत की परिस्थितियों की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है.

रिलेटेड फोटो गैलरी