रेलवे ने दी बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

अभय राठौर

• 05:01 PM • 03 Oct 2026

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अक्टूबर-नवंबर महीने में के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अयोध्या कैंट से चलने वाली कई खास ट्रेनें शामिल हैं. ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली जंक्शन, कटरा, जम्मूतवी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी.

Google CTA
1

1/7

|

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर-नवंबर महीने में पड़ने वाले त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश से कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अयोध्या कैंट स्टेशन से चलेंगी. त्योहार के सीजन में यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे द्वारा यह व्यवस्था की गई है. 
 

2

2/7

|

वाराणसी से कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04603) 6 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार को सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं, वापसी में कटरा से वाराणसी आने वाली ट्रेन (04604) 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को शाम 06:15 बजे चलेगी. इस ट्रेन के दोनों दिशाओं से 9-9 फेरे होंगे.
 

3

3/7

|

जम्मूतवी जाने के लिए वाराणसी से ट्रेन (04609) 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को सुबह 09:00 बजे चलेगी. वापसी में जम्मूतवी से वाराणसी आने वाली ट्रेन (04610) 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 05:15 बजे चलेगी. इस ट्रेन के भी दोनों तरफ से कुल 9-9 चक्कर लगेंगे.
 

4

4/7

|

वाराणसी से दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 04209 चल रही है. यह ट्रेन 2 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी. यह हर शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को रात 10:15 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के कुल 25 फेरे लगाए जाएंगे.
 

5

5/7

|

त्योहार पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04210 चलाई जाएगी. यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन शाम 06:50 बजे दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी और इसके भी कुल 25 फेरे होंगे.
 

6

6/7

|

अयोध्या कैंट से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) जाने के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर 04213 शुरू की है. यह ट्रेन 1 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार और रविवार को चलेगी. यह शाम 06:20 बजे अयोध्या से प्रस्थान करेगी और इसके कुल 18 फेरे होंगे.
 

7

7/7

|

आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट जानें वाली ट्रेन (04214) 2 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी. यह हर शुक्रवार और सोमवार को सुबह 09:00 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन के भी कुल 18 फेरे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी