मकर राशि में राहु के महागोचर से 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, धन लाभ से लेकर करियर ग्रोध में मिलेगी सफलता!
यूपी तक
• 05:51 PM • 01 Oct 2026
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह राहु 5 दिसंबर 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. शनि की राशि मकर में राहु का यह प्रवेश अगले 548 दिनों तक रहेगा. राहु का यह महागोचर करियर, आर्थिक स्थिति और सफलता के लिहाज से 3 राशियों- मेष, मिथुन और सिंह के लिए बेहद शुभ साबित होगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक रहस्यमयी और छाया ग्रह माना जाता है, जो जीवन में अचानक होने वाले बदलावों और नई महत्वाकांक्षाओं का कारक है. साल 2026 के अंत में राहु एक बड़ा गोचर करने जा रहे हैं. 5 दिसंबर 2026 को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर राहु अपनी चाल बदलते हुए कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.


2/7
|
मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं. ऐसे में शनि की राशि मकर में राहु का प्रवेश ज्योतिष के नजरिए से बहुत खास माना जा रहा है. यह गोचर करियर, कामकाज, सामाजिक स्थिति और अनुशासन को गहराई से प्रभावित करेगा. इस दौरान अचानक मिलने वाले अवसरों के साथ-साथ जल्दबाजी या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
राहु लगभग हर 18 महीने में अपनी राशि बदलते हैं. इस बार 5 दिसंबर 2026 को मकर राशि में होने वाला राहु का गोचर काफी लंबा चलने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, राहु करीब 548 दिनों तक यानी 23 जून 2028 तक मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे, जिससे इसका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलेगा.


4/7
|
ज्योतिष के अनुसार, राहु हर भाव में बुरा परिणाम नहीं देते. जन्म कुंडली के तीसरे (3), छठे (6), दसवें (10) और ग्यारहवें (11) भाव में राहु की स्थिति काफी शुभ और लाभकारी मानी जाती है. वहीं, अगर राहु चौथे (4), आठवें (8) और बारहवें (12) भाव में बैठे हों, तो व्यक्ति को चुनौतियों और संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
राहु का मकर में गोचर मेष राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी और तरक्की मिल सकती है. अचानक कोई ऐसा शानदार अवसर मिलेगा जो सफलता के द्वार खोल देगा. व्यापारियों को भी नए प्रोजेक्ट और अच्छी डील से भारी आर्थिक मुनाफा होने के प्रबल योग हैं.


6/7
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राहु गोचर सफलता की नई रास्ते खोलेगा. नौकरी ढूंढ रहे लोगों या जॉब बदलने की सोच रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. कारोबारियों की कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई या काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा.
ADVERTISEMENT


7/7
|
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर शिक्षा और करियर के मोर्चे पर बड़ा बदलाव लाएगा. नौकरी में आगे बढ़ने के भरपूर मौके मिलेंगे. विदेश यात्रा और विदेशी कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके रुके हुए आर्थिक काम फिर से शुरू होंगे और मन की उलझनें भी दूर होंगी. हालांकि, अति-महत्वाकांक्षा से बचें और फैसले सोच-समझकर ही लें.
ADVERTISEMENT










