Budh Nakshatra Parivartan 2026: 21 सितंबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश हुए बुध देव, इन 3 राशियों को दी गई विशेष सलाह
यूपी तक
• 06:00 AM • 22 Sep 2026
21 सितंबर को बुध देव मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 1 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. ज्योतिष में बुध और मंगल का यह संयोग विचारों में उथल-पुथल और जल्दबाजी का कारण बन सकता है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 21 सितंबर को मंगल देव के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं. बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक बुध 1 अक्टूबर 2026 की सुबह तक इसी ऊर्जावान और कलात्मक नक्षत्र में विराजमान रहेंगे.


2/7
|
बुध और मंगल का यह गठजोड़ विचारों में उथल-पुथल मचा सकता है. शांत बुद्धि वाले बुध का उग्र मंगल के नक्षत्र में जाना व्यक्ति से जल्दबाजी में गलत फैसले करवा सकता है. इसके अलावा लोगों की बोली में कड़वाहट आ सकती है. ऐसे में तीन राशियों को बेहद सावधान रहना होगा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मेष राशि के लोगों को अपने दांपत्य और व्यापारिक जीवन में बहुत सतर्क रहना होगा. बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बातचीत की कमी के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं. काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें और जल्दबाजी में कोई भी नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से बचें.


4/7
|
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर बेवजह के खर्च और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. आर्थिक मामलों में बिना सोचे-समझे किया गया बड़ा निवेश नुकसान देगा. अपने राज किसी को न बताएं क्योंकि गुप्त शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. अपनी वाणी पर सख्त नियंत्रण रखें.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में संभलकर चलना होगा. ऑफिस में बॉस या सहकर्मियों से बात करते समय अपना संयम न खोएं. पैसों के लेन-देन में लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसके अलावा अचानक बड़े खर्चे बजट बिगाड़ सकते हैं. इसके साथ ही वाहन भी बहुत ही ध्यान से चलाएं.


6/7
|
बुध के इस नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए भगवान गणेश की पूजा सबसे अचूक उपाय है. बुधवार के दिन बप्पा को दूर्वा (दूब घास) जरूर अर्पित करें. इसके साथ ही नियमित रूप से श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने से जीवन की सभी रुकावटें दूर होती हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
इस गोचर काल के दौरान किसी से भी फालतू की बहस करने से बचें और अपना हर बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें. इसके अलावा बुधवार को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग की दाल, हरे कपड़े या ताजे पालक का दान करने से बुध दोष शांत होता है.
ADVERTISEMENT










