यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सभी 403 सीटों पर आया बड़ा सर्वे, बीजेपी या सपा में किसको मिल रही बढ़त?

यूपी तक

• 03:54 PM • 27 Sep 2026

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 'न्यूज लीडर' और 'मैटराइज' का नया ओपिनियन पोल आया है. सर्वे के अनुसार, अगर यूपी में आज चुनाव होते हैं तो 403 सीटों में से बीजेपी (NDA) गठबंधन 267 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकता है. वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन (INDIA) को 132 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. इसके साथ ही मायावती की बसपा को मात्र 2 सीटें मिलने की उम्मीद है.

Google CTA
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 'न्यूज लीडर' और 'मैटराइज' ने 2026 का अपना संयुक्त सर्वे जारी किया है. इस सर्वे में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर एक बड़ा अनुमान सामने आया है. अगर आज चुनाव होते हैं, तो एक बार फिर राज्य में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की मजबूत सरकार बनने की पूरी संभावना जताई गई है.
 

2

2/7

|

सर्वे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत के साथ कुल 267 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इस गठबंधन में अकेले बीजेपी को सबसे ज्यादा 246 सीटें मिल सकती हैं. यह आंकड़ा साफ बताता है कि यूपी की जनता के बीच बीजेपी का दबदबा अभी भी कायम है.
 

3

3/7

|

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को इस सर्वे में तगड़ा झटका लगता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक, सपा गठबंधन के खाते में सिर्फ 132 सीटें जाने की संभावना है. इस गठबंधन में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 125 सीटें जीत सकती है, जबकि राहुल गांधी की कांग्रेस को महज 7 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. वहीं, अपना दल (कमेरावादी) का खाता खुलना भी मुश्किल बताया गया है.
 

4

4/7

|

बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों की बात करें तो इस सर्वे में अपना दल (सोनेलाल) को 9 सीटें, जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को 3, संजय निषाद की निषाद पार्टी को 4 और ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (SBSP) को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है.
 

5

5/7

|

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए यह सर्वे किसी बुरे सपने से कम नहीं है. कभी यूपी की सत्ता में रही बसपा को इस बार केवल 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा, अन्य छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में भी कुल मिलाकर 2 ही सीटें जाने की संभावना है.
 

6

6/7

|

सीटों के साथ-साथ सर्वे में वोट शेयर का भी अनुमान बताया गया है. बीजेपी गठबंधन को सबसे ज्यादा 44% वोट शेयर मिलने की उम्मीद है, जबकि सपा गठबंधन 38% वोट शेयर पर सिमट सकता है. यानी दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच वोट शेयर में 6 प्रतिशत का बड़ा फासला है. वहीं, अन्य दलों को 10% और बसपा को सिर्फ 0.8% वोट मिलने का अनुमान है.
 

7

7/7

|

यूपी की कुल 403 सीटों का पूरा गणित कुछ इस तरह है: बीजेपी (NDA) गठबंधन को 267 सीटें, सपा (INDIA) गठबंधन को 132 सीटें, मायावती की बसपा को 2 सीटें और अन्य को 2 सीटें. यह सर्वे स्पष्ट संकेत दे रहा है कि अगर वर्तमान स्थिति में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होते हैं, तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन आसानी से सत्ता में वापसी कर सकता है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी