बुलेट बाइक से जा रहे थे पहलवान ब्रह्मानंद यादव, फिर जिस बुरी तरह उन्हें मारा गया जान सहम जाएंगे
आलमगीर
• 09:37 AM • 23 Sep 2026
संतकबीरनगर में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की आंखों में मिर्च डालकर फरसे व गोलियों से हत्या. भाई ने सुनाई आपबीती, 3 पुलिस टीमें गठित.
ADVERTISEMENT


1/7
|
संतकबीरनगर के भगठान गांव में 35 वर्षीय जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या के मामले में उनके भाई ने आपबीती सुनाते हुए हमलावरों के खौफनाक मंसूबों का पूरा 'सच' उजागर किया है.


2/7
|
अपनी बुलेट बाइक से जानवरों के लिए चोकर और दाना लेने निकले पहलवान ब्रह्मानंद की बाइक पहुंचते ही गांव के दबंगों ने उनकी आंखों में पिसी मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे वे तुरंत असंतुलित होकर गिर पड़े.
ADVERTISEMENT


3/7
|
बाइक से गिरते ही राकेश, बलिराम, अजय और करिया समेत 8 से 10 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और टांगी, कुल्हाड़ी व गोलियों से हमला कर पहलवान को मौके पर ही अचेत कर दिया.


4/7
|
हत्या से भड़के परिजनों ने खलीलाबाद बाईपास जाम किया, जिसके बाद SP संदीप कुमार मीणा ने आश्वासन दिया कि कुछ संदिग्ध हिरासत में हैं और फरार आरोपियों के लिए 3 टीमें गठित हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
चश्मदीद भाई ने बताया कि जब वे ब्रह्मानंद को बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद उन्होंने थोड़ा पीछे हटकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.


6/7
|
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची 112 नंबर पुलिस गाड़ी से ब्रह्मानंद को घर लाया गया, जहां से परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ADVERTISEMENT


7/7
|
परिजनों के मुताबिक, इसी साल 18 मई को पाटीदारों के साथ हुआ विवाद अदालत में लंबित था, और इसी पुरानी चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए घात लगाकर यह हत्या की गई.
ADVERTISEMENT










