PM मोदी के कार्यक्रम के दौरान बीएचयू NSUI अध्यक्ष को किया हॉस्टल में नजरबंद, तस्वीर वायरल

रोशन जायसवाल

• 01:20 PM • 07 Jul 2022

पीएम मोदी गुरुवार को वाराणसी में जिस वक्त विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे ठीक उसी वक्त BHU में NSUI के अध्यक्ष को पुलिस…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी गुरुवार को वाराणसी में जिस वक्त विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे ठीक उसी वक्त BHU में NSUI के अध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद कर रखा था.

BHU के राजाराम छात्रावास के कमरा नंबर 101 में बीएचयू एनएसयूआई के अध्यक्ष रोहित राणा को पुलिस ने नजरबंद किया था.

वाराणसी पुलिस को ऐसी आशंका थी कि कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी तरह की गड़बड़ी पैदा कर सकती है.

नजरबंद हुए छात्र और एनएसयूआई बीएचयू अध्यक्ष रोहित राणा ने जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर डाली तो हड़कंप मच गया.

हॉस्टल में रोहित राणा के कमरे में तैनात सिपाही अंबुज राय ने बताया कि वह सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों के इस निर्देश का पालन कर रहे हैं कि रोहित को कहीं जाने नहीं देना है.

वहीं रोहित ने कहा कि ऐसी तानाशाही से छात्रों की आवाज नहीं दबेगी. उन्होंने बताया कि उनका विरोध नई शिक्षा नीति से है.