Kashi Vishwanath Temple Firing News: धर्मनगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया. मंदिर के गेट नंबर 4B पर ड्यूटी पर तैनात एक PAC जवान की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई. घटना के दौरान वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं. राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी और कोई बड़ा हादसा टल गया.
ADVERTISEMENT
गेट नंबर 4B पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर परिसर के हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले गेट नंबर 4B पर हुई. ड्यूटी के दौरान PAC जवान की सरकारी बंदूक से अचानक गोली चल गई. गोली चलने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया.
तीन लोगों को लगे छर्रे, हालत सामान्य
सूत्रों के मुताबिक, गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन उसके छर्रे वहां मौजूद तीन लोगों को जा लगे. तीनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह शुरुआती जानकारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का इंतजार किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT











