I Love Mahadev का टैटू बनवा रही ज्योति को दर्द नहीं हो रहा, ऐसी फीलिंग आ रही

रोशन जायसवाल

26 Sep 2025 (अपडेटेड: 26 Sep 2025, 10:21 AM)

Varanasi News: वाराणसी में इन दिनों युवाओं के बीच अपने हाथ पर 'I Love Mahadev' के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच ज्योति नामक युवती ने 'I Love Mahadev' का टैटू बनवाया और यूपी Tak से बातचीत में ये सब कहा है.

वाराणसी में ज्योति बनवा रहीं ‘I Love Mahadev’ का टैटू

वाराणसी में ज्योति बनवा रहीं ‘I Love Mahadev’ का टैटू

Google CTA

Varanasi News: वाराणसी में इन दिनों “I Love Mahadev” टैटू का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. खासकर युवाओं और महिलाओं में. सोशल मीडिया पर ‘I Love Mohammad’ ट्रेंड के जवाब में वाराणसी के तमाम शिवभक्त अब अपने तरीके से अपनी आस्था जता रहे हैं. काशी के सिगरा इलाके के टैटू पार्लर में लगातार बड़ी संख्या में लोग ‘I Love Mahadev’ का टैटू बनवाने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

ज्योति ने अपने हाथ पर बनवाया ‘I Love Mahadev’ का टैटू

इसी दौरान युवती ज्योति ने अपने हाथ पर यह टैटू बनवाया. उनका कहना है कि महादेव उनके लिए सब कुछ हैं. सावन का सोमवार हो या शिवरात्रि, उनका हर व्रत भोलेनाथ को समर्पित होता है. टैटू बनवाते वक्त नन्हीं सुइयों का दर्द भी उन्हें कोई मायने नहीं रखता, बल्कि इस पल में उन्हें अंदर से एक खास ऊर्जा और संतुष्टि का अनुभव हो रहा है.

इन टैटू पार्लरों में ‘I Love Mahadev’ डिजाइन की डिमांड कुछ ही दिनों में कई गुना बढ़ गई है. युवती ज्योति ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक टैटू नहीं बल्कि मेरी भक्ति का प्रतीक है. माहौल कैसा भी हो, शिव की नगरी काशी में हमारी आस्था ही जवाब है. टैटू आर्टिस्ट पारस भी बताते हैं कि काशी में हमेशा से महादेव के टैटू को लेकर बेमिसाल उत्साह रहता है. 

‘I Love Mahadev’ की लहर अब सोशल मीडिया से निकल कर काशी की गलियों तक पहुंच चुकी है. यहां आस्थावानों के लिए, टैटू बनवाना सिर्फ फैशन नहीं बल्कि अपनी आस्था है. दुनिया को बताने का तरीका कि काशी में शिव सर्वोपरि हैं. यहां नीचे दी गई वीडियो रिपोर्ट में देखिए कैसे बनाया जा रहा ये टैटू.

यहां नीचे देखें ज्योति ने क्या बताया?

ये भी पढ़ें: उन्नाव में 'I love मोहम्मद' के जुलूस में भारी बवाल, मुस्लिम महिलाएं छीनने लगीं पुलिस की लाठियां, माजरा क्या है?