देर रात आकांक्षा के रूम में कौन आया, 17 मिनट तक क्यों रुका? इस बीच आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

रोशन जायसवाल

• 03:07 PM • 28 Mar 2023

Varanasi News: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Bhojpuri Actress Akanksha Dubey) ने कम उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. आकांक्षा की…

UP Tak
Google CTA

Varanasi News: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Bhojpuri Actress Akanksha Dubey) ने कम उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. आकांक्षा की मौत को लेकर हर तरफ सनसनी मची हुई है और फैंस से लेकर से सेलिब्रिटीज तक हर कोई हैरान है. आकांक्षा दुबे के परिवार को उनकी हत्या का आरोप भोजपुरी सिंगर पर लगाया है. इनसबके बीच मंगलवार को आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है.

यह भी पढ़ें...
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आई ये बात

रविवार को हुई भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी मंगलवार को भी नहीं सुलझ सकी. हालांकि पोस्टमार्टम हो जाने के बाद रिपोर्ट सील बंद है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत की वजह हैंगिंग पाया गया है. वहीं अभी भी सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मौत वाली रात आकांक्षा को होटल के कमरे तक कौन छोड़ने आया था, जो 17 मिनट तक उनके कमरे में रुका भी था? वहीं आकांक्षा की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का FIR दर्ज किया गया है.

भोजपुरी सिंगर पर लगा है गंभीर आरोप

वहीं घटना के तीन दिनों के बाद भी पुलिस आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को पकड़ नहीं पाई है और जगह-जगह टीम बनाकर छापेमारी कर रही है. सोमवार आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान भी परिजन एक बार भी यह मानने को तैयार नहीं थे कि उनकी बेटी ने सुसाइड किया है, वह सीधे तौर पर घटना के लिए समर सिंह और संजय सिंह को जिम्मेदार ठहरा रहे थे.

यह भी पढ़ें –  आकांक्षा दुबे ने TikTok से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बनीं भोजपुरी स्टार