भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह के सामने ही जब उछाली जाने लगीं कुर्सियां, आखिर क्या हो गया ऐसा?

राजकुमार सिंह

• 08:04 AM • 22 Sep 2023

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह के एक कार्यकर्म में बुधवार को बवाल मच गया. दरअसल, बुधवार को जिले…

UP Tak
Google CTA

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह के एक कार्यकर्म में बुधवार को बवाल मच गया. दरअसल, बुधवार को जिले में गणपति उत्सव का एक कार्यक्रम था, जहां अक्षरा सिंह को बुलाया गया था. स्टेज पर पहुंचने के बाद अक्षरा सिंह ने दो गाने गाए, जैसे ही वह तीसरा गाना गातीं तभी बवाल हंगामा मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं. मिली जानकारी के अनुसार प्रोग्राम नगर के टीडी कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने आयोजित कराया था.

यह भी पढ़ें...

 

आखिर क्या था मामला?

बता दें कि इस प्रोग्राम में अक्षरा सिंह के साथ-साथ मशहूर रैपर हनी को बुलाया गया था. हनी की परफॉर्मेंस के बाद अक्षरा स्टेज पर आईं. खबर के अनुसार, अक्षरा ने शुरुआत में दो गाने गए दिए थे. इसके बाद पब्लिक ने अक्षरा से ‘जान मारे लहंगा लखनऊवा’ गाने की डिमांड की. अक्षरा ने जैसे ही यह गाना गाया तो भीड़ बेकाबू हो गई और कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं. हालात बेकाबू होता देख अक्षरा को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा.