बांदा: लेखपाल शौहर ने बीच सड़क पर दिया पत्नी को 3 तलाक, महिला की आपबीती जान पुलिस भी हैरान

महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी. उसका पति चित्रकूट जिले में लेखपाल है. पीड़िता के मुताबिक, पति हर दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था.

UpTak

सिद्धार्थ गुप्ता

05 Nov 2023 (अपडेटेड: 05 Nov 2023, 03:15 AM)

follow google news

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से 3 तलाक का मामला फिर एक बार सामने आया है. यहां आरोप है कि शख्स ने पैसों की मांग पूरी ना होने पर अपनी पत्नी को 3 तलाक दे दिया. आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया. अब पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी. उसका पति चित्रकूट जिले में लेखपाल है. पीड़िता के मुताबिक, पति हर दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. वह पैसों की मांग करता था और मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मारपीट करता था.  

पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान पति ने उसे घर से निकाल दिया और बीच रास्ते में ही तीन बार तलाक बोलकर उसे तीन तलाक दे दिया.

जान से मारने की धमकी देता है शौहर

महिला का आरोप है कि पति दूसरी शादी और उसे जान से मारने की भी धमकी देता है. दहेज के लिए वह प्रताड़ित करता रहा है. मगर अब उसने तीन तलाक दे दिया है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने महिला की शिकायत पर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

पुलिस ने क्या बताया

इस पूरे मामले पर DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया, “पीड़ित महिला ने पति सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.”