रामपुर उपचुनाव: सपा का प्रत्याशी बनने पर आसिम राजा बोले- आजम खां को जीत का तोहफा देंगे

आमिर खान

• 03:44 PM • 15 Nov 2022

रामपुर विधानसभा उपचुनाव (Rampur Assembly By Election) में सपा ने आसिम राजा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय दारूल अवाम…

UP Tak
Google CTA

रामपुर विधानसभा उपचुनाव (Rampur Assembly By Election) में सपा ने आसिम राजा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय दारूल अवाम पर आजम खान ने मंगलवार को जनपद रामपुर के सभी सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की. मीटिंग के दौरान आजम खान ने सपा प्रत्याशी के रूप में आसिम राजा के नाम का ऐलान कर दिया.

यह भी पढ़ें...

इस मौके पर आसिम राजा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- सीट जीतेंगे और आजम खान को जीत का तोहफा देंगे. लोकसभा में जो हुआ था वो उम्मीद है कि इसबार नहीं होगा. चुनाव निष्पक्ष होगा. हम चुनाव निष्पक्ष चाहते हैं. चुनाव का मुद्दा वही है रामपुर का विकास और रामपुर की सुरक्षा.

गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में सपा ने आसिम राजा को ही उम्मीदवार बनाया था. तब सपा और खुद आजम खान ने चुनाव निष्पक्ष नहीं होने के आरोप लगाए थे. तब सपा के आसिम राजा को 42000 के वोटों से अधिक के बड़े अंतर बीजेपी के उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने हरा दिया था.

ध्यान देने वाली बात है कि हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने गुरूवार को सपा नेता आजम खान को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी. चुनाव आयोग की संस्तुति पर यूपी विधानसभा ने रामपुर विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया.

रामपुर: आजम पर 80 केस दर्ज करवाने वाले BJP उम्मीदवार बोले- यहां खान का चैप्टर अब क्लोज