मामी को पाने की चाहत में भांजे ने मफलर से मामा को दी मौत, एक छोटी सी चूक से पकड़ा गया
आमिर खान
• 01:16 PM • 27 Mar 2026
रामपुर में भांजे ने मामी के प्यार में मामा की हत्या कर दी. मफलर से गला घोंटकर शव को सड़क किनारे फेंका ताकि मौत हादसा लगे. पुलिस ने आरोपी भांजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT


1/7
|
13 मार्च को रामपुर टांडा के लालपुर रोड पर एक युवक का शव बरामद हुआ था. शुरुआती हालत देखकर पुलिस और परिजनों को लगा कि यह कोई सड़क हादसा है, जिसमें युवक की जान चली गई है.


2/7
|
पुलिस को युवक के गले पर संदिग्ध निशान मिले, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. रिपोर्ट आते ही हड़कंप मच गया क्योंकि मौत हादसा नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई बेरहम हत्या थी.
ADVERTISEMENT


3/7
|
पुलिस की गहन जांच में जो सच सामने आया उसने सबको झकझोर दिया. मृतक का सगा भांजा वीरेंद्र ही अपने मामा का कातिल निकला. इस खुलासे ने पवित्र रिश्तों की मर्यादा को पूरी तरह तार-तार कर दिया.


4/7
|
आरोपी वीरेंद्र अपनी ही मामी से एकतरफा प्यार करता था और उन्हें पाने के सपने देखता था. उसे लगा कि उसकी इस दीवानगी के रास्ते में मामा सबसे बड़ी रुकावट हैं, इसलिए उसने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची.
ADVERTISEMENT


5/7
|
वीरेंद्र अपने दोस्त जितेंद्र के साथ मामा को खेत में ले गया, जहां सबने मिलकर शराब पी. जब मामा नशे में धुत हो गए, तो दोनों ने मफलर से उनका गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.


6/7
|
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बाइक पर लादकर सड़क किनारे फेंक दिया ताकि यह एक एक्सीडेंट लगे. शातिर दिमाग भांजे ने क्राइम सीन को इस तरह तैयार किया था कि पुलिस को कोई शक न हो.
ADVERTISEMENT


7/7
|
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने भांजे वीरेंद्र और उसके साथी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मामी की इसमें क्या भूमिका थी.
ADVERTISEMENT










