कौन है अक्षिता राज जिनके साथ इंडियन क्रिकेटर आकाशदीप ने वाराणसी में रचाई शादी....देखें ये 7 अनदेखी तस्वीरें

यूपी तक

• 01:40 PM • 25 Jun 2026

Akash Deep Wedding: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की. जानें उनकी पत्नी अक्षिता राज कौन हैं, शादी में कौन-कौन शामिल हुआ और देखें वेडिंग की 7 खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें.

follow google news
1

1/7

|

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई है. शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

2

2/7

|

आकाश दीप की पत्नी अक्षिता राज बिहार के रोहतास जिले के मणिकपुर गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीसीए और एमसीए की पढ़ाई की है. दोनों की शादी परिवार की सहमति से हुई है और इसे अरेंज मैरिज बताया जा रहा है.
 

3

3/7

|

आकाश दीप की शादी में भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और शहबाज़ अहमद समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए. वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मेहमान दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं.
 

4

4/7

|

शादी की रस्में 21 जून से शुरू हुई थीं. जिसमें पहले तिलक, हल्दी और मेहंदी जैसे समारोह आयोजित किए गए. इन रस्मों में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए, जबकि समारोह पारंपरिक रंगों और उत्साह से भरपूर नजर आया.
 

5

5/7

|

बिहार के डेहरी में जन्मे आकाश दीप ने कई कठिनाइयों का सामना करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया. उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और अपनी तेज गेंदबाजी से टीम इंडिया में खास पहचान बनाई. 
 

6

6/7

|

आकाश दीप आज भारतीय क्रिकेट का एक जाना-माना नाम बन गए हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने परिवार की पसंद को ही सबसे ऊपर रखा और पुराने तरीके से ही शादी करने का फैसला लिया. इसी वजह से गांव और आसपास के लोगों में इस शादी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
 

7

7/7

|

आकाश दीप और अक्षिता राज की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं. फैंस नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. शादी के फोटो, स्टेज मोमेंट्स और फेरों के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)

रिलेटेड फोटो गैलरी