दीवार तोड़ बिल्डिंग के अंदर से निकालने पड़े शव... लखनऊ अग्निकांड की ये तस्वीरें डरा देंगी!

यूपी तक

• 11:35 AM • 23 Jun 2026

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और ऊपर एनिमेशन व गेमिंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा था.

follow google news
1

1/8

|

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया क्षेत्र में सोमवार को लगी भयानक आग ने पूरे शहर को दहला दिया. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिनकी उम्र लगभग 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
 

2

2/8

|

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत घने धुएं और तेज लपटों से भर गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
 

3

3/8

|

चश्मदीदों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचीं. इस बीच अंदर फंसे लोगों ने खिड़कियों के शीशे पत्थरों से तोड़ दिए और छज्जों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश की.
 

4

4/8

|

चश्मदीदों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचीं. इस बीच अंदर फंसे लोगों ने खिड़कियों के शीशे पत्थरों से तोड़ दिए और छज्जों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश की.

5

5/8

|

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि कई लोग बाथरूम और ऊपरी हिस्सों में फंस गए थे, हालांकि बाद में राहत और बचाव दल ने अधिकांश लोगों को बाहर निकाल लिया. हादसे के बाद मौके पर दमकल और पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं.
 

6

6/8

|

आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कई लोग खड़कियों और ऊपरी हिस्सों से रस्सियों व तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाते नजर आए. वहीं एक व्यक्ति ने इमारत से छलांग लगाई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 

7

7/8

|

इमारत में एक ही एंट्री और एग्जिट होने  और वैकल्पिक निकास मार्ग न होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई. हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने पास के घर की दीवार तोड़कर राहत दल को अंदर भेजा और करीब तीन घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया.
 

8

8/8

|

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह बेसमेंट में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक जांच अभी जारी है. इस हादसे ने इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी