Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई को बन रहा है खतरनाक व्यतिपात योग, इन 5 राशियों पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

यूपी तक

• 09:35 AM • 24 Jun 2026

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बनने वाला व्यतिपात योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस योग के प्रभाव से आर्थिक परेशानियां, मानसिक तनाव, करियर में बाधाएं और पारिवारिक मतभेद बढ़ने की आशंका जताई गई है.

follow google news
1

1/8

|

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बनने वाला व्यतिपात योग एक विशेष लेकिन संवेदनशील योग माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक इसका प्रभाव सुबह 6:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा. सूर्य और चंद्रमा की विशेष खगोलीय स्थिति से बनने वाला यह योग कई मामलों में चुनौतीपूर्ण माना जाता है और इसका असर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, आर्थिक मामलों और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है.
 

2

2/8

|

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय वित्तीय दृष्टि से सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है और धन संबंधी दबाव महसूस हो सकता है. निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा. पारिवारिक या सामाजिक आयोजनों में शामिल न हो पाने की स्थिति भी बन सकती है, जिससे करीबी लोगों के साथ मनमुटाव और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा आंखों से जुड़ी परेशानी या जलन की शिकायत भी परेशान कर सकती है.
 

3

3/8

|

मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है. कार्यस्थल पर किसी दस्तावेज, अनुबंध या महत्वपूर्ण कागजात पर बिना पूरी जांच-पड़ताल के हस्ताक्षर करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. व्यापारिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. साथ ही बातचीत के दौरान संयम बनाए रखना होगा, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है.
 

4

4/8

|

सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में मानसिक तनाव और कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मन पर दबाव महसूस होगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने में भी कठिनाई आ सकती है. निजी जीवन में जीवनसाथी या प्रेम संबंधों के बीच गलतफहमियां और दूरी बढ़ने की आशंका है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए.
 

5

5/8

|

कुंभ राशि के जातकों के लिए 10 जुलाई का दिन नए प्रोजेक्ट, निवेश या कारोबारी सौदों की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. व्यापार में आर्थिक नुकसान की संभावना बनी रह सकती है. इस दौरान संपत्ति या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े फैसले टालना अधिक उचित रहेगा. परिवार के भीतर विचारों का टकराव भी बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है.
 

6

6/8

|

मकर राशि के लोगों को इस योग के प्रभाव से शारीरिक कमजोरी, थकान और ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. कानों से संबंधित कोई समस्या या दर्द भी परेशान कर सकता है. आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी को बड़ी राशि उधार देना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि धन वापसी में कठिनाई आने की आशंका जताई गई है.
 

7

7/8

|

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. विवाह से जुड़ी रस्में, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, नया व्यापार शुरू करना या किसी बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ इस समय टालना बेहतर माना गया है, क्योंकि ऐसे कार्य अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकते.
 

8

8/8

|

व्यतिपात योग के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इसके लिए अपने इष्ट देव का स्मरण, ध्यान, मंत्रों का जाप और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य करना लाभकारी माना जाता है. ऐसे आध्यात्मिक उपाय मन को शांत रखने, तनाव कम करने और योग के संभावित नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक हो सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी