Raebareli News: हादसे रोकने के लिए बड़ा कदम, रायबरेली में सड़कों पर नहीं खड़े होंगे वाहन, परिवहन विभाग ने बनाए 7 होल्डिंग एरिया

Raebareli Transport News: रायबरेली में सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सात होल्डिंग एरिया निर्धारित किए हैं. अब सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई होगी. प्रशासन ने वाहन चालकों से केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है.

हादसे रोकने के लिए बड़ा कदम, रायबरेली में सड़कों पर नहीं खड़े होंगे वाहन, परिवहन विभाग ने बनाए 7 होल्डिंग एरिया

हादसे रोकने के लिए बड़ा कदम, रायबरेली में सड़कों पर नहीं खड़े होंगे वाहन, परिवहन विभाग ने बनाए 7 होल्डिंग एरिया

Newzo

• 11:16 AM • 26 Jun 2026

follow google news

Raebareli News: सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों के कारण आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद महत्वपूर्ण पहल की है. सड़क सुरक्षा समिति की हालिया बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से खड़े हो रहे वाहनों की समस्या को गंभीरता से लिया था. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि इन वाहनों के लिए एक निश्चित और सुरक्षित स्थान तय किया जाए. इसी आदेश के अनुपालन में परिवहन विभाग ने जिले के अलग-अलग मार्गों पर सात प्रमुख 'होल्डिंग एरिया' (पार्किंग स्थल) विकसित किए हैं. परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन चिन्हित स्थलों के अतिरिक्त यदि किसी भी अन्य स्थान पर सड़क किनारे वाहन खड़े पाए गए, तो वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इन सात तहसीलों व क्षेत्रों में चिन्हित किए गए स्थान

एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि लालगंज, डलमऊ, महाराजगंज और सलोन तहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों पर कुल सात क्षेत्र चिन्हित कर वहां बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सुरक्षित पार्किंग के लिए निर्धारित किए गए स्थल नसीराबाद थाना के बगल में मंदिर के पास स्थित खाली मैदान,डीह के दोस्तपुर बढ़वारा स्कूल के सामने स्थित मैदान, सलोन में सूची पुलिस चौकी के पड़ोस में पड़ा खाली मैदान, बछरावां के कंदरावा गांव के पास (यहां विभाग द्वारा होल्डिंग एरिया का बोर्ड भी लगा दिया गया है), डलमऊ में मोती पेड़ के ठीक सामने का स्थान, डलमऊ फतेहपुर रोड पर निर्धारित स्थल व लालगंज डलमऊ संपर्क मार्ग पर स्थित चयनित स्थल शामिल है.

वाहन चालकों से अपील

एआरटीओ उमेश कटियार ने सभी वाहन चालकों, ट्रक ऑपरेटरों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें. सभी चालक अपने वाहनों को केवल इन्हीं निर्धारित होल्डिंग एरिया अथवा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें. नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर जाम की स्थिति बनाने और दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने वालों के साथ विभाग पूरी सख्ती से निपटेगा.