Raebareli News: शुक्रवार, 26 जून 2026 को रायबरेली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोना 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 25 जून को इसकी कीमत 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी एक दिन में सोना 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. जिससे रायबरेली की जनता को बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT
वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज चांदी 2,55,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 2,65,900 रुपये प्रति किलोग्राम था. इस तरह चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है.
जून में 24 कैरेट सोना ₹15,560 हुआ सस्ता
उत्तर प्रदेश में जून 2026 के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. महीने की शुरुआत यानी 1 जून 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,030 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 26 जून 2026 तक घटकर 1,41,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस तरह जून में अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में 15,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
लगातार गिरते सोने के भाव से आभूषण खरीदने और निवेश की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है. वहीं, सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में जून 2026 में 999 शुद्धता वाली चांदी का अधिकतम भाव 3,01,000 रुपये और न्यूनतम भाव 2,21,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. 1 जून 2026 को चांदी की कीमत 3,00,900 रुपये थी, जो 26 जून 2026 को घटकर 2,55,900 रुपये प्रति किलो रह गई.
निवेशकों और खरीदारों के लिए बड़ी राहत
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में निवेश और खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह गिरावट राहत लेकर आई है. लगातार सोने-चांदी की बढ़त के कारण आम लोगों के लिए सोना-चांदी ख़रीदना नामुमकिन सा होता जा रहा है. लेकिन आज की गिरावट कुछ हद तक राहत देगी.
ADVERTISEMENT










