प्रयागराज में मूसलाधार बारिश के बाद जॉर्ज टाउन थाने में जब बाढ़ की तरह घुस आया पानी

आनंद राज

• 03:52 PM • 08 Aug 2025

प्रयागराज में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की पोल खोल दी. जॉर्ज टाउन थाने में पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काम करने में भारी दिक्कत हुई.

UPTak
Google CTA

Prayagraj News: शुक्रवार को प्रयागराज में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी. कुछ ही घंटों की बारिश से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. इसका सबसे बुरा असर जॉर्ज टाउन इलाके में देखने को मिला, जहां बारिश का पानी थाने के अंदर तक भर गया. शिकायत कक्ष से लेकर थानेदार के कमरे तक में पानी घुस गया. इससे पुलिसकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें...

थाने में पानी भरने से हालात इतने खराब हो गए कि पुलिसकर्मियों को अपने जूते उतारकर काम करना पड़ा. कुछ पुलिसकर्मी तो आधा पैर पानी में और आधा टेबल पर रखकर काम करते नजर आए. थाने के बाहर की सड़कों का भी यही हाल था. चारों तरफ लबालब पानी भरा हुआ था. इससे लोगों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई. शहर के अन्य इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

यहां नीचे देखिए जॉर्ज टाउन थाने के बाहर से यूपी Tak की एक्सक्लूसिव वीडियो रिपोर्ट

यह भी पढ़े: शाकुंभरी देवी मंदिर, कंपनी बाग, शाही जामा मस्जिद... आप सहारनपुर आएं तो इन जहगों को घूमना न गलती से भी न भूलें