अतीक के जिस बेटे अबान की हुई मौत वो पढ़ने में कैसा था, उसकी 10वीं की मार्कशीट में हर सब्जेक्ट के मार्क्स देखें

दीक्षा सिंह

• 01:11 PM • 11 Aug 2026

अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसकी 10वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है. बाल संरक्षण गृह में रहकर परीक्षा पास करने वाले अबान को कैसे मार्क्स मिले थे.

Aban Marksheet

Aban Marksheet

Google CTA

झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में अबान अहमद की दर्दनाक मौत के बाद से ही अतीक का परिवार लगातार सुर्खियों में है. एक तरफ जहां अबान के सुपुर्द-ए-खाक और उससे जुड़ी तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वहीं दूसरी तरफ अबान की 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. बिना नियमित स्कूल गए बाल संरक्षण गृह में रहकर पास की गई इस परीक्षा के नतीजों को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि अतीक के सबसे छोटे और पढ़ाई में होशियार बताए जाने वाले बेटे अबान को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले थे.

यह भी पढ़ें...

जानिए किस सब्जेक्ट में मिले थे कितने नंबर

अबान ने प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज से पढ़ाई की थी. वायरल हो रही 10वीं की मार्कशीट के मुताबिक अबान को हिंदी-इंग्लिश में बेहतरीन नंबर मिले थे. हालांकि गणित और विज्ञान में उसके नंबर औसतन कम थे.

अंग्रेजी: 78
हिन्दी: 82 
इतिहास-नागरिक शास्त्र-भूगोल (HCG) में: 57
गणित: 34  
विज्ञान: 49 
फिजिकल एजुकेशन: 76 

बाल संरक्षण गृह में रहकर दी परीक्षा

अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के पांच बेटों (उमर, अली, असद, अहजम और अबान) में अबान सबसे छोटा था. फरवरी 2023 के उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार हो गई और अतीक-अशरफ की हत्या के साथ असद का एनकाउंटर हुआ तब अबान और उसके भाई अहजम को बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. इसी दौरान अबान ने बिना नियमित स्कूल जाए अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी और उसे पास किया था.

 

कार एक्सिडेंट में हुई अबान की मौत

यह हादसा 6 अगस्त 2026 की सुबह तब हुआ जब अबान अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने दूसरे नंबर के भाई अली से मुलाकात करने जा रहा था. रास्ते में उनकी तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है.