पहले प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे ने किया UPSC टॉप अब जिले की महक जायसवाल बनीं 12वीं की यूपी बोर्ड टॉपर

हर्ष वर्धन

25 Apr 2025 (अपडेटेड: 25 Apr 2025, 01:31 PM)

यूपी बोर्ड इंटर 2025 में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है. उन्हें 97.2% अंक मिले हैं। हाल ही में UPSC टॉपर बनीं शक्ति दुबे भी प्रयागराज की ही हैं.

Shakti Dubey and Mahak Jayaswal

Shakti Dubey and Mahak Jayaswal

Google CTA

Who is UP Board 12th topper 2025: गंगा-जमुनी तहजीब की धरती प्रयागराज एक बार फिर गर्व से सर ऊंचा कर रही है. यहां की होनहार छात्रा महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया है. बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा महक को 97.2 प्रतिशत अंक मिले हैं, जो उनके कठिन परिश्रम और लगन का प्रमाण है. 

यह भी पढ़ें...

खास बात ये है कि हाल ही में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में भी प्रयागराज की ही शक्ति दुबे ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया था. ये संयोग नहीं, बल्कि प्रयागराज की बेटियों की मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति जुनून का प्रतीक है. महक और शक्ति जैसी बेटियां न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे राज्य और देश का नाम रौशन कर रही हैं. प्रयागराज के लोगों के लिए ये क्षण बेहद गर्व का है, क्योंकि शिक्षा और सफलता की दो बुलंद मिसालें अब उनकी धरती से निकली हैं.

UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live: बड़ी खबर! यूपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, देखें किसने किया टॉप

ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मार्कशीट का हार्ड कॉपी अपने संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी. बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें अपनी काॅपियों की जांच फिर से कराने का मौका दिया जाएगा.    

कब हुई थी परीक्षा?

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू हुई थी. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ एक ही दिन शुरू हुई थीं. यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी.

54 लाख से अधिक स्टूडेंट ने दी परीक्षा

इस साल 54 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है. आंकड़ों की बात करें तो इस साल 10वीं यानी हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 2740151 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. जबकि इंटर की परीक्षा में 26.98 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं.