बुलंदशहर के प्रदीप शर्मा ने सलीम को बेच दिया अपना मकान, फिर वहां हुआ गजब का बवाल, पुलिस तक आ गई

मुकुल शर्मा

30 Nov 2025 (अपडेटेड: 30 Nov 2025, 02:50 PM)

UP News: बुलंदशहर के प्रदीप शर्मा ने अपना मकान सलीम नाम के शख्स को बेच दिया. इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ. जानिए ये पूरा मामला.

Bulandshahr, Bulandshahr News, Bulandshahr Police, Bulandshahr Viral News, UP News, UP Viral News, बुलंदशहर, बुलंदशहर न्यूज, बुलंदशहर पुलिस, बुलंदशहर वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित खुर्जा में कई लोगों ने अपने घरों के आगे पलायन के पोस्टर लगा दिए. दरअसल ये पूरा विवाद मकान बेचने और खरीदने को लेकर है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले एक हिंदू शख्स ने अपना मकान मुस्लिम परिवार को बेच दिया. जैसे ही ये खबर उनके पड़ोसियों को पता चली, वह भड़क गए और विरोध करते हुए सभी ने अपने घरों के आगे पलायन और मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए.

इसी के साथ पड़ोसियों ने धरना-प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पड़ोसियों ने मंदिर में जाकर धरना प्रदर्शन भी किया है और जमीन जिहाद का आरोप भी लगाया है.

प्रदीप शर्मा ने सलीम को बेच दिया मकान

ये पूरा मामला खुर्जा के प्राचीन हनुमान टीला मंदिर से सामने आया है. यहां रहने वाले प्रदीप शर्मा काफी समय से अपना मकान बेचने की कोशिश कर रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पड़ोसियों से भी इसको लेकर बात की थी. मगर उनका मकान बिक नहीं रहा था.

ऐसे में उन्होंने आखिर में अपना मकान सलीम नाम के शख्स को बेच दिया. इसी बात को लेकर पड़ोसी भड़क गए और वहां विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा को पैसों की जरूरत थी. वह जो मांग कर रहे थे, उस हिसाब से उनको पैसे नहीं मिल रहे थे. आखिर में सलीम के साथ उनका सौंदा पट गया और उन्होंने मकान सलीम को बेच दिया.

लोगों ने किया विरोध

अब पड़ोसी इस मामले का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने जमीन जिहाद का आरोप भी लगाया है. आस-पास के लोग भी मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

पुलिस ने दी ये जानकारी (वीडियो देखिए)

दिनेश कुमार सिंह (एसएसपी बुलंदशहर) ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर दिनेश कुमार सिंह (एसएसपी बुलंदशहर) ने बताया, जिस शख्स को मकान बेचा गया है, उसका कहना है कि अगर कोई तीसरा व्यक्ति मकान को लेना चाहता है, खरीदना चाहता है, तो वह इसे खरीद सकता है. वह इस मकान में रहने के इच्छुक नहीं है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं है. पलायन के बैनर भी हटा लिए गए हैं. इस तरह की कोई बात नहीं है.